आईआईएफएल फाईनेंस बाॅन्ड्स पर दे रहा 9 प्रतिशत तक का रिटर्न

280
Voice of Uttarakhand

देहरादून। आईआईएफएल फाईनेंस अपने बाॅन्ड्स इश्यू पर 9 प्रतिशत तक रिटर्न दे रहा है। इन सिक्योर्ड बाॅन्ड्स का पब्लिक इश्यू 9 जून से शुरू हुआ, जिसके द्वारा 1,500 करोड़ रु. तक एकत्रित किए जाएंगे। इस पूंजी का उपयोग व्यवसायिक वृद्धि और पूंजी संवर्धन के लिए किया जाएगा। बाॅन्ड इश्यू 22 जून, 2023 को बंद होगा या फिर मांग के आधार पर उससे पहले भी बंद किया जा सकता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

आईआईएफएल फाईनेंस के ग्रुप सीएफओ, कपीश जैन ने कहा, ‘‘भारत में 4000 से ज्यादा शाखाओं में मजबूत स्थिति और विस्तृत रिटेल पोर्टफोलियो के साथ आईआईएफएल फाईनेंस सेवाओं की कमी वाली आबादी की क्रेडिट जरूरतों को पूरा करता है। इसके द्वारा एकत्रित किए गए फंड का उपयोग इस तरह के और ज्यादा ग्राहकों की क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने और हमारे डिजिटल प्रोसेस परिवर्तन में तेजी लाने के लिए किया जाएगा, ताकि यह प्रक्रिया और ज्यादा सुगम हो।’’

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ