सफलता का मनाया जश्न, एलन टैलेंटेक्स के पोस्टर का विमोचन

344
Voice of Uttarakhand

देहरादून :  आईआईटी गुवाहाटी ने रविवार को देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी कर दिया। परिणामों में एलन देहरादून ने श्रेष्ठता साबित की है। हाल ही में जारी नीट-यूजी परिणामों के बाद अब जेईई एडवांस्ड के परिणामों में भी एलन देहरादून के स्टूडेंट्स ने बेस्ट रैंक पर कामयाबी • हासिल की है।

एलन देहरादून के सेंटर हेड गिरीश गौड ने बताया कि इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा के श्रेष्ठ शिक्षण के लिए विख्यात है। एलन देहरादून के छात्र क्रिश कालरा ने आल इंडिया रैंक 947 प्राप्त की । उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में नीट में भी एलन देहरादून के स्टूडेंट्स ने बेहतर परिणाम दिए हैं।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

एलन टेलेंटेक्स के पोस्टर का विमोचन

इस अवसर पर एलन टैलेंटेक्स के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। परीक्षा में शामिल होकर स्टूडेंट्स कोचिंग शुल्क में रियायत पाकर सपने पूरे कर सकते हैं। इसके आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह परीक्षा सिंगल स्टेज में ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा 29 अक्टूबर तथा 5 नवम्बर 2023 को जोन वाइज होगी। टैलेंटेक्स देश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए बड़ा मंच है, जिसमें कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। टैलेंटेक्स में नेशनल व स्टेट रैंक के साथ ही स्टूडेंट्स को 250 करोड़ रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। हर स्टूडेंट को अलग से कॉम्पीटिटिव सक्सेस इंडेक्स भी जारी किया जाएगा। टैलेंटेक्स में सन 2023 तक करीब 11.25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो चुके हैं। परीक्षा में वे स्टूडेंट्स भी शामिल हो सकते हैं जो एलन के क्लासरूम कोर्स में प्रवेश ले चुके हों। देश में एलन के किसी भी सेंटर पर प्रवेश लिया जा सकता है। विद्यार्थी को www.tallentex.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑफलाइन फॉर्म मिलना शुरू हो चुके हैं।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत