G-20 फाउण्डेशन लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी प्रदर्शनी पुणे में उत्तराखण्ड की धूम

336
Voice of Uttarakhand

देहरादून: G-20 फाउंडेशन लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न महानुभावों द्वारा अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की गयी।  अन्नपूर्णा देवी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री दीपक बसंत कुमार शिक्षा मंत्री पूणे सहित विभिन्न प्रदेशों के शिक्षा सचिवों एवं विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों द्वारा उत्तराखण्ड की प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की प्रशंसा एवं सराहना की गयी।
शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के नेतृत्व में शिक्षा अधिकारियों एवं कार्मिकों का दल पूणे में एफ एल0 एन0 के सम्बन्ध में आयोजित बैठक एवं प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहा है। उत्तराखण्ड की प्रदर्शनी में मुख्य रूप से बच्चों के सर्वागीण विकास, राज्य द्वारा की गयी उपलब्धि एवं सिस्टम लेबर पर फोकस किया गया है। प्रदर्शनी में शिक्षकों द्वारा बनाये गये टी एल एम, विभिन्न नवाचार बालवाटिका, समर कैम्प, गतिविधि पुस्तिकारों, लोकल भाषा के में तैयार किए गए बरखा सीरीज (गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी) की अत्यधिक सराहना की जा रही है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

अपर राज्य परियोजना निदेशक डा. मुकुल कुमार सती द्वारा अवगत कराया गया कि उतराखण्ड द्वारा प्रदर्शनी में तैयार की गयी विभिन्न गतिविधियों की विभिन्न महनुभावो, शिक्षा सचिवों व समुदाय द्वारा अत्यधिक सराहना की गयी। वहीं उतराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने एन ई पी एवं बालवाटिका को सर्वप्रथम क्रियान्चित किया है। ऐसे में उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उत्तराखण्ड की ओर से प्रदर्शनी में एम एम जोशी उप रा० परियोजना निदेशक, बी पी मैन्दोली स्टॉफ ऑफिसर, प्रद्युम्न रावत उप रा. परियोजना निदेशक, डा० के०एन ० बिजल्वाण सहायक निदेशक, योगेन्द्र नेगी समन्वयक, संदीप उनियाल समन्वयक, अम्बरीश बिष्ट, ए०पी०एफ, प्रशान्त बर्तवाल रूम दू रीड, संदीप संम्पर्क फाउंडेशन उपस्थित थे।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27