मुख्यमंत्री से नेता प्रतिपक्ष ने की मुलाकात

314

देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का अनुरोध किया एवं इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक व तथ्यहीन सूचना प्रसारित करने वालों पर सख्त कार्रवाई, सोनप्रयाग थाना में FIR दर्ज

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज/ रेंट/पीपीपी मोड पर दिये जाने से पूर्व किसानों के हितों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा। इसका पूरा परीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये जा रहे हैं।

Also Read....  दु:खद खबर टिहरी के चंबा क्षेत्र में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर यूटिलिटी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY