एसएसपी देहरादून ने किए 05 इंस्पेक्टरों के तबादले राकेश गुसाईं शहर कोतवाल का मिला चार्ज

502
Voice of Uttarakhand

देहरादून। देहरादून के पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर ने कुछ इंसपेक्टरों के तबादले किए हैं। मुकेश त्यागी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। राजेश शाह को डालनवाला का कोतवाल बनाया गया है। शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी को एसआईएस शाखा प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर सीनियर इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को चार्ज मिला है। एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को डोईवाला थाना इंचार्ज बनाया गया है जबकि डोईवाला के एसएचओ राजेश शाह को डालनवाला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डालनवाला प्रभारी नंदकिशोर भट्ट को एसओजी की जिम्मेदारी दी गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ