मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा के बाद अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

297
Voice of Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनपद हरिद्वार में जिन-जिन क्षेत्रों में भी विगत दिनों में भारी वर्षा से जलभराव हुआ है या बाढ़ आयी है, को आपदा क्षेत्र घोषित किया जायेगा।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी तीन माह तक विद्युत, जल, अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखा जायेगा।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सघनता से तीव्रता से व्यापक सर्वेक्षण कराकर मानकानुसार तत्काल राहत राशि का वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।

भविष्य में इस प्रकार की आपदा की पुनरावृत्ति रोकने एवं बचाव के लिए बाढ़ प्रबन्धन योजना पर कार्य किया जायेगा। जिसमें जल निकासी की व्यापक योजना तैयार कर कार्य कराना जाना एवं आवश्यकतानुसार छोटे पुलियों का निर्माण कराया जाना सम्मिलित है।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदियों के चौनेलाईज कराने का कार्य कराये जाने के कदम उठाये जायेंगे।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी बाढ़ राहत केन्द्रों का निर्माण कराया जायेगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय