कमल ज्वैलर्स में आकर्षक डायमंड ज्वैलरी एग्जीबिशन शुरू। ग्राहकों को मिलेगा शानदार छूट का फ़ायदा

314
Voice of Uttarakhand

देहरादून,।  प्रसिद्ध ज्वैलरी ब्रांड और उत्तराखंड की शान कमल ज्वैलर्स देहरादून, हरिद्वार और विकास नगर में स्थित अपने सभी चारों स्टोर्स पर आज से शानदार डायमंड ज्वेलरी एग्जीबिशन की शुरुआत कर दी है। यह विशेष आयोजन सोमवार 24 जुलाई से 6 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

कमल ज्वैलर्स द्वारा आयोजित इस डायमंड ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्देश्य अपने ग्राहकों के लिए हीरे के आभूषणों का एक अद्भुत और अब तक का अनदेखा संग्रह पेश करना है, जो देहरादून, हरिद्वार और विकासनगर के लोगों को आभूषणों की खरीदारी का एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा। बेहद बारीकी से तैयार किए गए इस कलेक्शन में हर किसी के पसंद के अनुसार बेहतरीन हीरे के डिज़ाइनर गहने शामिल हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कमल ज्वैलर्स के मैनेजिंग पार्टनर कमल रस्तोगी ने कहा, “हम देहरादून, हरिद्वार और विकास नगर में अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए आयोजित होने वाली इस ” डायमंड ज्वैलरी एग्जीबिशन” को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को एक बेजोड़ आभूषण खरीदारी का अनुभव प्रदान करना है। ग्राहक भव्य हीरे के आभूषण खरीदने के शानदार अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चुनने के लिए उनके पास एक विस्तृत रेंज है और आकर्षक छूट उपलब्ध है। यह एक अनूठा अवसर है, जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।”

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

ग्राहकों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए, कमल ज्वैलर्स इस दौरान हीरे के मूल्य पर 25 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट प्रदान कर रहे हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी