कारोबारी से रंगदारी मागने वाला उसका ड्राईवर निकला

278
Voice of Uttarakhand

हरिद्वार/देहरादून,। कनखल थाना क्षेत्र में ट्रैवल्स कारोबारी को धमकी भरा पत्र भेजकर एक लाख 60 हजार की रंगदारी मांगने का वाला उसका चालक ही निकला। मंगलवार को पुलिस ने कारोबारी के चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी चालक पिछले पांच साल से कारोबारी के साथ काम कर रहा था। जिसके चलते कारोबारी के पास अच्छी खासी रकम होने की जानकारी उसे पहले से थी। जिससे उसके मन में लालच पैदा हो गया। चालन ने उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक योजना बनाकर पत्र लिखा और फिर अपने मालिक को भिजवा दिया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

कपिल हंस निवासी गुघाल रोड ज्वालापुर ने कनखल में एक आश्रम के पास हंस ट्रैवल्स के नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का कार्यालय खोला है। रविवार देर शाम उनके कार्यालय के बाहर एक लाल ई-रिक्शा आया और चालक ने एक बंद लिफाफा उन्हें दिया। जानकारी दी कि ये कागज किसी ने उनके लिए भेजा है। ये कहकर चालक वहां से निकल गया। कपिल ने जैसे ही लिफाफा खोला तो होश उड़ गए। पत्र में धमकी दी गई कि 1.60 लाख की रकम किसी ड्राइवर से लालपुल ज्वालापुर में रात 11.50 बजे तक भिजवा देना। नहीं तो गोली मार दी जाएगी। इसके बाद कारोबारी ने तुरंत थाने पहुंचकर थाना प्रभारी नितेश शर्मा को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पत्र में ट्रैवल्स कारोबारी को धमकी दी गई थी कि तेरी जिंदगी मेरे हाथ में है। किसी को कुछ भी बताने की कोशिश की तो अंजाम बहुत ही बुरा होगा। ये कागज नहीं है, जेल से भेज रहा हूं। इसको हल्के में मत लेना। अन्यथा गोली मार दी जाएगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ