होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट का उत्‍पादन शुरू किया

301
Voice of Uttarakhand

देहरादून  : भारत में प्रीमियम कारों के प्रमुख निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज अपनी नई मिड-साइज एसयूवी, होंडा एलिवेट का उत्‍पादन शुरू कर दिया है। इस एसयूवी का उत्‍पादन राजस्थान के तापुकारा स्थित कंपनी की अत्याधुनिक फैक्‍ट्री में किया जाएगा। भारत इस वैश्विक एसयूवी का उत्‍पादन करने वाला पहला देश है। एलिवेट का 90 प्रतिशत से ज्‍यादा निर्माण स्‍थानीय रूप से किया गया है जिससे भारत में गाड़ियां बनाने की होंडा की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।

 

ऑल-न्यू होंडा एलिवेट को सितंबर 2023 में लॉन्‍च किया जाना है और इसी महीने से इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने पहले ही एलिवेट की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है।

 

इस अवसर पर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट एवं सीईओ श्री ताकुया सुमुरा ने कहा, “एसयूवी बनाने के हमारे प्रयास में हमने आज उल्‍लेखनीय उपलब्धि हासिल की है क्‍योंकि हमने भारत की तापुकारा फैक्‍ट्री में हमारी बेहद अपेक्षित होंडा एलिवेट का उत्‍पादन शुरू कर दिया है। एलिवेट के वैश्विक अनावरण के बाद से ही, इस एसयूवी को देशभर के ग्राहकों से जबर्दस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिला है। भारत बड़े पैमाने पर एलिवेट का उत्पादन करने वाले पहला देश है और हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। हमें पूरा विश्वास है कि यह जल्द ही हमारे बिजनेस का महत्वपूर्ण स्तंभ बन जाएगा, इससे हम उपभोक्ताओं के साथ मजबूत संबंध बनाएंगे और अपनी होंडा फैमिली में नए सदस्‍यों को आकर्षित करेंगे। हम इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं और इस मॉडल के हमारे ब्रैंड पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर उत्साहित हैं।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

एलिवेट मिड साइज एसयूवी सेग्मेंट में होंडा की नई पेशकश है जिसका बाहरी डिजाइन काफी मजबूत और बोल्ड है। गाड़ी का अगला भाग बेहद आकर्षक है, साथ ही इसमें शार्प कैरेक्‍टर लाइंस एवं अनूठी रियर डिजाइन दी गई हैं जिससे सड़क पर इस एसयूवी की दमदार मौजूदगी का अनुभव होता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

होंडा के मैन मैक्सिमम मशीन मिनिमम डिजाइन सिद्धांतों पर आधारित, एलिवेट में टॉपक्लास व्हीलबेस के साथ शानदार स्‍पेस वाला इंटीरियर केबिन, विशाल हेडरूम, नी रूम और लेगरूम दिया गया है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 458 लीटर की जगह (कार्गो स्‍पेस) है।

 

एलिवेट वीटीसी के साथ 1.5 लीटर के i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 6 स्पीड एमटी और कॉन्टिन्यूसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (सीवीटी) के अनुकूल है। यह 89 kW (121 PS) की पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।

 

सुरक्षा को लेकर होंडा की अटूट प्रतिबद्धता के तहत, एलिवेट में कई ऐक्टिव एवं पैसिव सेफ्‍टी टेक्‍नोलॉजीज दी गई हैं जिसमें कि होंडा सेंसिंग का एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएस) की ऐपप्‍लीकेशन भी शामिल है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

एलिवेट होंडा कनेक्ट के फीचर्स से लैस है। होंडा कनेक्ट एक कनेक्टेड कार एक्सपीरियंस है, जो यूजर्स को दूर से ही अपनी कार पर नियंत्रण रखने की इजाजत देता है और उन्‍हें ज्‍यादा बेहतर सुविधा के लिए महत्वपूर्ण नोटिफिकेशंस की ताजा जानकारी मिलती है।

 

उपभोक्ताओं की अलग-अलग प्राथमिकताओं और दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए, एलिवेट कई रंगों में पेश की जाएगी, जिसमें सिंगल-टोन और ड्यूल-टोन वैरिएंट्स शामिल हैं। इन रंगों में फीनिक्स ऑरेंज पर्ल (नया रंग), ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लैटिनम व्‍हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, लूनर सिल्वर मैटेलिक और मीटरॉयड ग्रे मैटेलिक शामिल हैं। इन रंगों से यह एसयूवी सड़क पर अपनी दमदार मौजूदगी का अहसास कराएगी और सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित करेगी।