दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश को भाया नैड़ी कुंवाली का पिपलेश्वर महादेव मंदिर

468
Voice of Uttarakhand

अल्मोड़ा (कुंवाली)। पिपलेश्वर महादेव मंदिर नैड़ी कुंवाली पट्टी कालीगाड़ में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश (जज) श्रवण कांत शर्मा ने मंदिर से प्रभावित होकर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक आरती धुन मशीन पिपलेश्वर मंदिर कमेटी को मंदिर हेतु भेंट की। इसके अलावा उन्होंने श्री विष्णु महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में आये हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप मिष्ठान भी दिया।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

पिपलेश्वर महादेव मंदिर नैडी कुंवाली पट्टी कालीगाड़, रानीखेत से लगभग 30 किमी दूरी पर कुंवाली ऐना भिटारकोट सड़क मार्ग से लगा मलया नदी और लिलाड़ी नदी के संगम पर भगवान शिव का मंदिर स्थित है।

पिपलेश्वर मंदिर में 18 अगस्त से 28 अगस्त तक श्री विष्णु महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नैडी, कुंवाली, बग्वालीपोखर, बिंता, मजखाली, मनान, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, धौलाघट, गोबिंदपुर आदि समस्त नजदीकी गावों से रोज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद, प्रसाद एवं पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। इस के साथ ही प्रतिदिन असंख्य संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दरबार में दिन-रात भंडारे में क्षमतानुसार दान कर रहे हैं।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मंदिर परिसर में संगीत से भक्तिमय माहौल देने के लिए हारमोनियम पर बचीराम एवं तबले पर लक्ष्मण कुमार, मदन लाल व मनीष दिन-रात सहयोग कर रहे हैं। जिससे दिन-रात मंदिर परिसर में भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार