महाराज ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए शीघ्र वेतन भुगतान के निर्देश

360
Voice of Uttarakhand

देहरादून। जिला पंचायत उत्तरकाशी में कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य निर्माण कार्यों के भुगतान न होने पर पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उक्त भुगतान जिला पंचायत स्तर पर लम्बित हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

पंचायत मंत्री  महाराज ने कहा कि उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपर मुख्य अधिकारी के हस्ताक्षर प्रमाणित न करने के कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

उन्होंने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देशित करते हुए तत्काल अपर मुख्य अधिकारी के हस्ताक्षर प्रमाणित करवा कर कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य निर्माण कार्यों के भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्रता से आगे बढ़ाना को कहा है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।