वर्षों से घर बैठे पदाधिकारी पर होगी संघटनात्मक कार्यवाही : बरिंदर कुमार गोयल

287
Voice of Uttarakhand

-जिसे समाज के लिए काम करना हो वह आए आगे : गोयल

देहरादून । आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं पंजाब की लहर सीट से विधायक बरिंदर कुमार गोयल एवं सह प्रभारी रोहित मेहरौलिया विधायक त्रिलोकपुरी दिल्ली, उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे यहां उन्होंने रेस कोर्स स्थित ट्रांसिट हॉस्टल में प्रदेश के पदाधिकारी के साथ बैठक की ।

इस दौरान प्रभारी उत्तराखंड  बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी अपने आप को पार्टी से बड़ा ना समझे जो लोग वर्षों से घर बैठे हैं और काम नहीं कर रहे एवं आम आदमी पार्टी की रीति नीति को घर-घर तक पहुंचने में सहयोग नहीं कर रहे हैं उन लोगों पर पार्टी द्वारा जल्द ही एक्शन लिया जाएगा जल्द ही ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार की जाएगी और उनसे वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है और जो लोग समाज सेवा करना चाहते हैं वह आगे आकर पार्टी का काम कर सकते हैं इस दौरान उन्होंने वालंटियर मैपिंग की बुकलेट कार्यकर्ताओं को सौपी जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी पदाधिकारी अपनी संबंधित विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाकर बुकलेट को भरें और कार्यालय में सौंप दें ।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी दीप्ति रावत बिष्ट ने अपने सहयोगियों सहित आम आदमी पार्टी का दामन थामा प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह पका उड़कर उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई दीप्ति रावत बिष्ट के नेतृत्व में शशि थापा ,गुंजन गुरंग ,प्रीतम छेत्री, राजेंद्र सिंह खत्री, उमा थापा, भगवान सिंह छेत्री, विनोद कुमार शर्मा ,हरीश मौर्य, मोनिका यादव, सागर जायसवाल, आशु ,सुभाष सहित दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी रोहित मेहरौलिया ने भी पदाधिकारी से वार्तालाप की उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी एक परिवार जैसा माहौल रखती है यहां पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन की बात कहने का पूर्ण अधिकार है इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना एवं उसका निदान करने का आप आश्वासन भी दिया उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की गतिविधियों को तेज किया जाएगा एवं प्रदेश के अंदर आगामी चुनाव में भरसक मेहनत कर पार्टी को निकाय चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा ।

महरौलिया ने कहा की आम आदमी पार्टी आने वाले समय में देश का भविष्य है और पार्टी अपना कार्य करती रहती है कुछ लोग पार्टी में कुछ समय के लिए आते हैं और चले जाते हैं लेकिन पार्टी का कारवां निरंतर बढ़ता ही रहता है इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलर, प्रेम सिंह ,संगठन सह समन्वयक डीके पाल ,उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आजाद अली, एसपीएस रावत ,उमा सिसोदिया,  टम्टा बाजवा, नरेश शर्मा, हिम्मत सिंह बिष्ट, डॉ आर पी रतूड़ी ,गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद, प्रवक्ता विपिन खन्ना, राजू मौर्य, हेमा भंडारी ,कमलेश रमन ,योगेंद्र चौहान, विशाल चौधरी ,जसबीर सिंह ,रिहाना परवीन ,शरद जैन ,शादाब आलम, विजय पवार ,भजन सिंह, सुधा पटवाल ,सुदेश सैनी ,एसपी सिंह, सुफियान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।