दु:खद बागेश्वर – कपकोट क्षेत्र में पनपतिया के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 03 की मौत

459
Voice of Uttarakhand

बागेश्वर –  आज थाना कपकोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कपकोट से आगे पनपतिया के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक रवि रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया उक्त बोलेरो पिकअप वाहन (UK02CA0842), कपकोट से पनपतिया मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी मोके पर मृत्यु हो गयी थी।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए तीनो शवो को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

*मृतको का विवरण :-*
1. श्री बलराम पुत्र किशन उम्र 45 वर्ष, निवासी- तल्ला सुपी, बागेश्वर।
2. श्री महेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी- तलाई, बागेश्वर।
3. श्री संजय पुत्र हुकुम राम उम्र 35 वर्ष, निवासी- रिखाडी, बागेश्वर।