पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

468
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने घरेलू (प्रतिदेय व गैर प्रतिदेय) व एनआरओ (प्रतिदेय) जमा पर ब्याज दर 25 बीपीएस (आधार अंक) बढ़ाया है। यह दरें 1 सितंबर 2023 से 271 दिन से लेकर एक वर्ष से कम अवधि के 2 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपए की जमाराशियों पर लागू होंगी।

घरेलू सावधि जमाओं प्रतिदेय (कॉलेबल) व गैर प्रतिदेय (नॉन-कॉलेबल)* पर ग्राहकों को क्रमशः 6.75 फीसदी व 6.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा जबकि एनआरओ सावधि जमा (प्रतिदेय) पर यह 6.75 फीसदी सालाना ब्याज होगा।

पीएनबी उत्तम (गैर प्रतिदेय) सावधि जमा योजना पर भी ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। एकल घरेलू सावधि जमा (गैर प्रतिदेय) 15 लाख रुपए से अधिक के लिए जिसकी परिपक्वता 271 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम में होगी, पर सालाना ब्याज दर 6.80 फीसदी होगी।

पीएनबी के नए व मौजूदा ग्राहक इस योजना का लाभ व्यक्तिगत रूप से निकटतम पीएनबी शाखा में जाकर अथवा इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए आनलाइन या पीएनबी वन मोबाइल एप से ले सकते हैं।