ब्रेकिंग न्यूज़ मसूरी घूमने आए पर्यटक युवक की गला रेत कर हत्या से फैली सनसनी,

391
Voice of Uttarakhand

मसूरी / देहरादून –   मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के निकट एक होमस्टे में रुड़की हरिद्वार से आए पर्यटक की गला रेत कर हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल चौधरी उम्र 24 साल अपने मित्रों के साथ मसूरी घूमने आए थे सुबह जब होटल कर्मियों द्वारा दरवाजा खोला गया तो पलंग पर युवक खून से लथपथ पढ़ा हुआ था जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है