12 सितम्बर से लगेगी दून में ‘सिल्क मार्क एक्सपो’

420
Voice of Uttarakhand

देहरादून।   केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है । सिल्क मार्क का प्रबंधन सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसएमओआई) द्वारा किया जाता है । छह वर्षों से अधिक की अपनी छोटी सी अवधि में, एसएमओआई ने लगभग 1900 अधिकृत उपयोगकर्ताओं को नामांकित करने और बाजार में एक करोड़ से अधिक सिल्क मार्क लेबल वाले उत्पाद उपलब्ध कराने में शानदार सफलता हासिल की है । सिल्क मार्क एक्सपो सिल्क मार्क के प्रचार में एक शक्तिशाली कदम साबित हुआ है । यही वजह है कि इस वर्ष के दौरान देश भर के प्रमुख महानगरों में बारह एक्सपो आयोजित किए जा रहे हैं ।इनमें से एक देहरादून एक्सपो में 26 प्रतिभागियों द्वारा श्रृंखला बद्ध करते हुए दूसरा एक्सपो है जो 12 से 18 सितंबर तक होटल मधुबन, राजपुर रोड, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत के दूरदराज के बुनाई समूहों से प्राप्त शुद्ध रेशम उत्पादों की पूरी श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा ।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

उत्तराखंड सिल्क फेडरेशन के प्रबंधक मातबर कंडारी ने ये जानकारी देते हुए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उद्घाटन समारोह 12 सितंबर को शाम 4 बजे होटल मधुबन , राजपुर रोड में आयोजित किया जाएगा । जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह के मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है । गणेश जोशी, कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री, डॉ धन सिंह रावत मंत्री, सहकारिता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, डॉ. सी. मीनाक्षी, सदस्य सचिव प्रभारी, केरेबो, बैंगलोर और इस अवसर पर सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया, बेंगलुरु के सीईओ के. एस. गोपाल के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे ।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त