रमनप्रीत कौर को दिल्ली में मिला इंस्पायरिंग इंडियन अवार्ड

406
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  देहरादून की समाज सेविका, मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रमनप्रीत कौर को समाज में उत्कृष्ठ कार्य, जरुरतमंद लोगों की निष्ठां भाव से सेवा करने पर दिल्ली की एआरके फाउंडेशन विशाल एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली ने उन्हें इंस्पायरिंग इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया l
समाज सेविका रमनप्रीत कौर ने हाल ही में उन्होंने बेसहारा एवं बजुर्गों के लिए मात्र दस रूपये में भोजन की शुरुआत की है जिसकी चारों और प्रशंसा हो रही है l मनबीर कौर ट्रस्ट की रसोई में बजुर्गों के लिए जो अपना खाना बनाने में असमर्थ हैँ 2 वक़्त का खाना उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है l
काफ़ी समय से इनकी सेवाओं को देखते हुए दिल्ली की सामाजिक संस्था ने लाजपत भवन में रमनप्रीत कौर को इंस्पायरिंग इंडियन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया एवं ए आर के फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री नीलम ठाकुर ने शुभकामनायें देते हुए उज्ववल भविष्य की कामना की l
ट्रस्ट के सचिव कुमार दीप सिंह, प्रेरणा रावत, अरुण ठाकुर, आचार्य सुशांत राज, सेवा सिंह आदि ने रमनप्रीत कौर को इस सम्मान के लिए वधाइयाँ दीं l

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग