एसएसपी देहरादून ने किया पुलिस कार्यालय का भ्रमण, कर्मचारियों से दैनिक कार्यो के दौरान आने वाली समस्याओ की ली जानकारी,

230
Voice of Uttarakhand

-समस्याओं के समाधान हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून –  आज  नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए वहाँ उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई, साथ ही कार्यालय में आने वाले आगंतुकों के बैठने व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिनस्त अधिकारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी /कर्मचारियों से उनके दैनिक कार्यो के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों के उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास