मंत्री गणेश जोशी ने जसपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चौपाल में सुनी जन समस्याएं।

241
Voice of Uttarakhand

चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही किया निस्तारण।

जसपुर,।  जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जसपुर मंडी परिसर में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं की सुनवाई के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमें से 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया । मंत्री गणेश जोशी ने शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

जन-सुनवाई चौपाल कार्यक्रम में प्राप्त होने वाली शिकायतों में-तालाबों की सफाई, नालों की सफाई, नालों का निर्माण, पानी की निकासी, सड़क निर्माण, स्कूलों का उच्चीकरण, नहर पटरी की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, आन्तरिक सड़कों का निर्माण, पेयजल की समस्या, ग्राम सभा की बंजर भूमि से कब्जा हटवाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुये। मंत्री ने कहा अधिकारियों को शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो समस्या जिला स्तर पर हल हो सकती है उनका समाधान निर्धारित समय पर होना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को शासन से संबंधित जन समस्याओं के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को पत्राचार कर शीघ्र शिकायतों का निस्तारण के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के नारे के साथ लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार जनता के हितों और अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचे इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के लिए सभी को आमंत्रित किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

इस अवसर पर सीडीओ विशाल मिश्रा विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।