उत्तराखंड जैब विविधता बोर्ड द्वारा सिक्योर हिमालय परियोजना की कार्यशाला 25 सितम्बर को

282
Voice of Uttarakhand

देहरादून । उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड द्वारा सिक्योर हिमालय परियोजना के अन्तर्गत महत्वपूर्ण कार्यशाला दिनांक 25.09.2023 को होटल अकेता, 113 / 1-2 राजपुर रोड, देहरादून में प्रातः 10:30 से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सिक्योर हिमालय परिदृश्य में परियोजना के अन्तर्गत प्राप्त परिणामों को सशक्त करना और इससे उत्पन्न प्रभावों को प्रदर्शित करने के लिए एक सहयोगात्मक प्रयास करना है। इस संदर्भ में प्रस्तावित कार्यशाला में गंगोत्री— गोविन्द (उत्तरकाशी) एवं दारमा ( पिथौरागढ़) परिक्षेत्र से 29 जैव विविधता प्रबन्धन समितियों के प्रतिभागी स्थानीय हितधारकों के मध्य परियोजना में प्राप्त सफलता की कहानियां तथा अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां को साझा किया जाएगा।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, माननीय वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री , उत्तराखण्ड रहेंगे तथा आर०के० सुधांशु, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन अनुभाग, उत्तराखण्ड शासन एवं अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) भी उपस्थित रहेंगे।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त