मुख्यमंत्री का ऑफिसियल व्हाट्सएप चैनल हुआ शुरू मुख्यमंत्री ने कहा जनहित उनके लिये सर्वोपरि

263
Voice of Uttarakhand

-व्हाट्सएप चैनल के द्वारा राज्य हित से जुडे कार्यक्रमों की मिलेगी जानकारी

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल व्हाट्सएप चैनल की शुरूआत हो गयी है। इस चैनल के माध्यम से राज्यहित एवं जनहित से जुडे कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी सर्वसाधारण को उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि उनके लिये राज्य हित के साथ जन हित सर्वोपरि है।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी लोगों का स्नेह एवं अभूतपूर्व समर्थन उन्हें लगातार प्राप्त हो रहा है। अब सभी उनसे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी जुड़ सकते है। व्हाट्सएप पर दिये लिंक को फॉलो करने की भी उन्होंने सभी से अपेक्षा की है।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

*Follow the Official WhatsApp channel of Pushkar Singh Dhami:* https://whatsapp.com/channel/0029Va5oRtb5Ejy5Eh2ybf0W