Good News प्रिंस विपन टेबल टेनिस फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया की युथ सेलक्शन कमेटी के सदस्य नामित

358
Voice of Uttarakhand

देहरादून । उत्तराखण्ड राज्य के लिये यह बड़े हर्ष का विषय है कि  प्रिंस विपन, अंर्तराष्ट्रीय कोच तथा सचिव, यू.के. टी.टी.ए. का नामांकन टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इण्डिया की यूथ सेलेक्शन कमेटी में हुआ है।

Also Read....  29 सितम्बर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती का अवसर

प्रिंस विपन टेबल टेनिस के लिये एक प्रसिद्ध नाम है यह दूसरी बार है जबकि  प्रिंस विपन का नामांकन यूथ सैलेक्शन कमेटी में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इण्डिया में हुआ है। इससे पहले भी  प्रिंस विपन का नाम टी.टी.एफ. आई. में एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य के रूप में हो चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर पर यू. के. टी.टी.ए. के अध्यक्ष चेतन गुरुंग, अशोक वासु, चेयरमेन, यू.के. टी. टी. ए., . के. के. शर्मा, आयोजन सचिव तथा गिरीश गवाल, कोषाध्यक्ष ने उनके शेलेक्शन कमेटी में नामांकित होने पर बधाई दी।

Also Read....  उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह