बड़ी खबर अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया

278
Voice of Uttarakhand
  • प्रदेश में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराए जाने के दिए निर्देश

देहरादून –     नैनीताल के ज्योलिकोट के पास स्थित वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने इस गंभीर विषय पर एसीएस गृह को निर्देशित किया कि, तत्काल समस्त जिलों को प्रदेश में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराया जाए, एवं जहां भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो, वहां तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इस विषय पर गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा