रोजगार मेला,15 अक्तूबर को दून सैनिक इन्स्टीट्यूट (DSI) गढ़ी कैंट देहरादून में

1146
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  AWPO देहरादून द्वारा वेटरंस ब्रांच, मुख्यालय उत्तराखण्ड सब एरिया के सौजन्य से पिछले तिमाही की भांति दून सैनिक इन्स्टीट्यूट में 15 अक्तूबर 2023 सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमेँ 25 से ज्यादा व्यावसायिक उद्योग कंपनियां, अपने सभी पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अपना स्टाल लगायेंगे।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

वेटरंस ब्रांच, मुख्यालय उत्तराखण्ड सब एरिया ने समस्त पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठायें और रोजगार मेला को सफल बनायें।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

कर्नल सुमित सूद, कर्नल वेटेरन्स ने समस्त पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से ये आग्रह किया है कि अपने साथ अपना परिचय पत्र, बायो डाटा एवं अनुभव प्रमाण पत्र आदि अवश्य लाएं।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं