जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

318
Voice of Uttarakhand

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर का मासिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा में लगे कार्मिकों एवं ड्यूटी रोटेशन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ईवीएम गोदाम में लगे तालों की सील एवं सीसीटीवी टीवी  का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी त्रिपाठी सहित निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं में लगे कार्मिक मौजूद रहे।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास