बिग ब्रेकिंग न्यूज़ आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी हुई भंग

295
Voice of Uttarakhand

देहरादून। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भंग कर दिया गया है। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के महामंत्री संदीप पाठक द्वारा उत्तराखंड प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और उन्होंने कहा है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। आज ही से सभी प्रकल्पों एवं प्रकोष्ठों को भंग समझा जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारी , प्रकोष्ठ अध्यक्षों आदि का धन्यवाद किया कि उन्होंने बहुत ही बखूबी से अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन किया है।

Also Read....  मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री