नवमी के पावन अवसर पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

292
Voice of Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।