ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रामक खबर फैलाने वाले पत्रकार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दशौनी ने दी तहरीर

398
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  मंगलवार रात्रि को हल्द्वानी से काशीपुर के रास्ते में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का का वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उक्त हादसे में वाहन में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें ,वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सीने में दर्द की शिकायत बताई और बाजपुर अस्पताल में इलाज करवाया परंतु रात में ही उन्हें डिस्चार्ज मिल गया ।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास


पूरे प्रकरण पर सस्ती टीआरपी हासिल करने के लिए राजस्थान के मीडिया संस्थान न्यूज़ फर्स्ट इंडिया में कार्यरत रवि कटारा नाम के पत्रकार द्वारा हरीश रावत के निधन की भ्रामक खबर चलाई गई। रवि कटारा राजस्थान के पत्रकार बताए जा रहे हैं ।
उत्तराखंड कांग्रेस को अंदेशा है कि यह खबर हरीश रावत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कुत्सित मानसिकता के साथ बिना पुष्टि के चलाई गई।
इस पूरे प्रकरण पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने देहरादून की धारा चौकी में पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और उत्तराखंड पुलिस प्रशासन से पत्रकार पर झूठी खबर फैलाने पर कार्यवाही की मांग की है।
तहरीर की कॉपी संलग्न है

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं