डबल इंजन की सरकार ही करेगी छत्तीसगढ़ का विकास: महाराज

403
Voice of Uttarakhand

देहरादून/छत्तीसगढ़ । प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का छत्तीसगढ़ पहुंचने पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के चुनाव प्रचार में पहुंच कर आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास केवल डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
महाराज ने खपरी (मालीघोरी) में कुकर देव मंदिर के समीप आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को में बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं ताकि डबल इंजन की सरकार का यहां के लोगों को भी पूरा-पूरा लाभ मिले और यहां का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहकर कि हमारी पार्टी की केंद्र में सरकार नहीं है मात्र केवल विरोध करके प्रदेश को विकास से अछूता रखे हुए हैं। यह नहीं होना चाहिए? इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है कि यहां से देवलाल ठाकुर को विजय बनाएं और छत्तीसगढ़ में कमल खिला कर डबल इंजन की सरकार लाएं। जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष किशनकांत पवार और महामंत्री देवेंद्र जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं