जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाएंगे दीवाली

438
Voice of Uttarakhand

देहरादून। दिवाली पार्टी के लिए एकत्र हुई महिलाओं ने एक अनूठी पहल और मिसाल कायम की है । उनका मानना है कि जहां हम एक और अपनी दिवाली की पार्टी करते हैं वही हमें ऐसे लोगों का घर और ऐसे बच्चों का घर रौशन करना चाहिए जिनको इस तरह की सहूलियत नहीं मिल पाती हैं।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

वंडरवॉल फाउंडेशन की अध्यक्ष याशना बाहरी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ग्रुप की महिलाओं ने दिवाली पार्टी में यह फैसला लिया है कि वह इस दीवाली पार्टी में इकट्ठे हुए पैसों से एक चैरिटी इवेंट जल्द ही करेंगे जिसमें ऐसे बच्चों के साथ दीवाली मनाई जाएगी जो जरूरतमंद है और उनको बहुत सी सहूलियते नहीं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की बीच जाकर उनके साथ दीवाली मनाना हो सकता है कुछ नया ना हो परंतु उनके चेहरे पर खुशी बिखेरना अपने आप में एक सुकून का एहसास दिलाने वाली चीज है । उनके साथ इस काम में सहयोग करने वालों में स्तुति , डॉक्टर मानसी वैश्य, गरिमा, रुचि दूना, नवरिन , डॉ प्राची कंडवाल , कोमल , सुचिता, कनिका, टोनिया, गुंजन सचदेवा, डॉक्टर सिमिका जैन , सिंपी, बिंदु, अंकित वासन, मिल्की, दीवप्रीत , नेहा चोपड़ा , पवनीत, समीक्षा, परन आहूजा , श्रुति, समीक्षा ,रुचि, प्रियानीत, पारुल, तरन जी आदि शामिल रहे।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास