ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी निर्माणाधीन सुरंग में 36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका

430
Voice of Uttarakhand

उत्तरकाशी – टनल में फंसे लोग, SDRF द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा राहत एवं बचाव कार्य

जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से सूचना मिली कि उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धसने के कारण 36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  विद्यार्थियों के मधुर-मनमोहक सुरों और वाद्य संगीत के संगम से महक उठी विरासत साधना

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF,  मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल निरीक्षक जगदम्बा विजलवान के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों को मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना होने हेतु निर्देशित किया गया।

Also Read....  मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।