आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से “सन डाउन फेस्ट ” का आयोजन 1 दिसंबर को देहरादून में।

348

– देहरादून के युवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होने वाले म्यूजिकल नाइट्स एवं एंटरटेनमेंट शो का आयोजन कर रहा है आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट।

देहरादून –  “आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट” की ओर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 1 दिसंबर को सन डाउन फेस्ट का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन, क्यूपिड लॉन, होटल सैफ्रन लीफ, जीएमएस रोड, देहरादून में होगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं उत्तराखंड के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में से मधुर शर्मा, डीजे एबीई, डीजे कॉनकारेंट, रजत लाइव संगीत, देहरादून भांगड़ा क्लब की प्रस्तुतियां होंगी।

Also Read....  शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही - डीएम

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स भी लगाए गए हैं जहां पर लोग देहरादून के जाने-माने रेस्टोरेंट का पकवान टेस्ट करेंगे ! पंजाब ग्रिल्स, फ्रेंड्स एंड ब्लेंड, एशिया 7 एवं बर्प जैसे रेस्टोरेंट के स्टॉल्स सन डाउन फेस्ट में लगाया जा रहा है।

Also Read....  मेडिकल कॉलेज की भूमि में अवैध खनन पर सख्ती, विधानसभा अध्यक्ष ने देर रात्रि किया स्थलीय निरीक्षण

आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक सारथी घई ने बताया कि सन डाउन फेस्ट देहरादून के लोगों के लिए अनोखा फेस्ट होने जा रहा है, यहां पर लोग बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों एवं डीजे की प्रस्तुतियां लाइव देखेंगे। इस तरह के फेस्टिवल आमतौर पर देहरादून में अभी तक आयोजित नहीं की गई है, उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अब देहरादून के युवाओं के लिए हम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होने वाले म्यूजिकल नाइट्स एवं एंटरटेनमेंट शो को हम देहरादून के लोगों के बीच ला सके और उनका मनोरंजन कर सकें। मैं देहरादून के युवाओं से अपील करता हूं कि वे सब आज इस कार्यक्रम को देखने क्यूपिड लॉन, होटल सैफ्रन लीफ, जीएमएस रोड जरूर आए।

Also Read....  श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। – मुख्यमंत्री धामी

LEAVE A REPLY