देहरादून नगरनिगम क्षेत्र, सहसपुर, डोईवाला एवं विकासनगर ब्लाॅक के शिक्षण संस्थानों में 8 व 9 दिसंबर को अवकाश घोषित

323
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  जिलाधिकारी  सोनिका ने अवगत कराया है कि जनपद-देहरादून (वन अनुसंधान संस्थान-FRI) में 8 एवं 9 दिसंबर 2023 को आयोजित उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 2023 ( Global Investor Summit 2023 ) के अवसर पर महानुभावों के आवागमन एवं उनके सुरक्षा मानको को लेकर यातायात रूट परिवर्तन के फलस्वरूप सम्बन्धित मार्गाे से प्रभावित शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व अभिभावको को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, जिसके मध्यनजर 08 व 09, दिसम्बर, 2023 को नगर निगम, देहरादून तथा विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी समस्त शासकीय, अशासकीय, व निजी शिक्षण/प्रशिक्षण संथानों में अवकाश घोषित किया गया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

नगर निगम,देहरादून, विकासखण्ड विकासनगर, सहसपुर, रायपुर एवं डोईवाला, क्षेत्रान्तर्गत, समस्त स्कूल/विद्यालय एंव आंगनबाडी केन्द्र, समस्त प्राथमिक ,जूनियर/हाई स्कूल इण्टरमीडिएट कॉलेज, , समस्त स्नातकोत्तर/विश्वविद्यालय, समस्त आईटीआई एंव पॉलीटेक्निक कॉलेज,समस्त कोचिंग/पुस्कालय एंव स्पोर्टस सेन्टर तथा समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में अवकाश रहेगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ