आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में हुए 16 हजार करोड़ के एमओयू ,400 करोड़ की हो चुकी है ग्राउंडिंग- रेखा आर्या

369
Voice of Uttarakhand

– देवभूमि में आयुष और वेलनेस क्षेत्र में हैं अपार संभावनाएं,उत्तराखंड को आयुष और वेलनेस से प्राप्त होगी आर्थिक मजबूती-रेखा आर्य

– पहाड़ी जनपदों को भी आयुष ने किया कवर,निवेशकों के लिए देवभूमि है उद्योग लगाने के लिए मुफीद स्थान-रेखा आर्या

देहरादून –  आज देवभूमि में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन के सेसन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की।जानकारी देते हुए बताया कि आज के सत्र में आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में 16 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमे 400 करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है।साथ ही बताया कि आयुष ने पहाड़ी जनपदों को कवर करने का काम किया है।आज निवेशकों के लिए उद्योग लगाने के लिए देवभूमि एक बेहतर स्थान रखता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है।उत्तराखंड को आयुष और वेलनेस से आर्थिक मजबूती प्रदान होगी।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में निवेश की बहुत संभावना है।उन्होनें सभी निवेशकों से प्रदेश में निवेश की अपील की।कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों के लिए राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है।हमारी कोशिश है कि हम इस इन्वेस्टर्स समिट के जरिये राज्य में उद्योग विकसित करें ताकि इसका लाभ यहां के निवासियों को मिलने के साथ ही राज्य की आर्थिकी भी मजबूत हो।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

कहा कि आज राज्य में रोड कनेक्टिविटी, संचार सुविधा, एयर कनेक्टिविटी, पेयजल सुविधा, विधुतीकरण की सुविधाएं मौजूद हैं।एक निवेशक के लिए इन सारी सुविधाओ का होना बेहद अनुकूल हैं।मंत्री रेखा आर्या ने सभी निवेशकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी राज्य में निवेश करें और आप सभी की हर संभव मदद करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ