22 वर्षीय विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था मे मौत को लेकर महिला आयोग सख्त

451
Voice of Uttarakhand

– महिला आयोग अध्यक्ष ने मांगी विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था मे मौत की जाँच रिपोर्ट, सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया निर्देशित

देहरादून –  बीते 4 दिसम्बर 2023 से मुनि की रेती थाना पुलिस क्षेत्र से लापता हुई 22 वर्षीय विनीता भण्डारी का आधाजला हुआ शव देहरादून रोड के जंगलों में मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल शुरू से ही मामले में अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

उन्होंने इस मामले में मृतका के संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने के बाद जांच आदि के लिए निर्देशित किया था। जिसकी रिपोर्ट महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है।

वही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जो मामले में गुमशुदगी दर्ज होने के समय से ही थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह के संपर्क से पूरी निगरानी बनाये हुए है। उन्होंने मृतका के मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है तथा उन्होंने कहा कि उक्त मृतका के व उसके परिचित अर्जुन के मोबाइल की भी जांच के लिए भी निर्देशित किया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोग को अब तक कृत कार्यवाही की रिपोर्ट आयोग अध्यक्ष को सौंपी है जिसमें जानकारी मिली है कि 4 दिसम्बर को 10:48 पर विनीता भंडारी को HNB मार्ग ढालवाला होते हुए पैदल नटराज चौक की ओर जाते हुए देखा गया है। जिसमे उसके दाहिने हाथ मे एक पॉलिथीन भी देखी गयी है। मृतका की अंतिम कॉल भी अर्जुन से हुई है तथा उक्त से पूछताछ की जा रही है व सभी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द आयोग को अवगत कराने के लिए कहा है।