सड़क दुर्घटना देख मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रोका अपना काफिला घायल को एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा।

263
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश। देहरादून जाते समय तीन पानी फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना देख मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायल को एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा। उन्होंने पुलिस को हादसे के जिम्मेदार पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

Also Read....  सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 02 बजे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश से देहरादून जा रहे थे। इसबीच तीन पानी फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना देख उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायल गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला की सुध ली और उन्हें एक निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

बता दें कि गणेश उनियाल पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से देहरादून जा रहे थे, तीन पानी फ्लाईओवर के पास वह एक तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आकर वह चोटिल हो गए। मंत्री अग्रवाल ने मौके से रायवाला पुलिस को सूचित करने के साथ ही आरोपी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश