“भारत को जानें” कार्यक्रम के तहत प्रवासी युवाओं ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून का दौरा किया

349
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  विदेश मंत्रालय ने भारतीय प्रवासियों और भारत देश के बीच संपर्क को बढ़ावा देने के लिए “भारत को जानें” कार्यक्रम के द्वारा एक पहल की है।

इस कार्यक्रम के तहत, नौ देशों से भारतीय मूल के 40 प्रवासी युवा 20 फरवरी 2024 को प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून आए।

Also Read....  उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन दाखिल, कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा, निर्विरोध निर्वाचन तय

इस परिदर्शन के दौरान सभी प्रवासी युवाओं को भारतीय सैन्य अकादमी में तैनात प्रशिक्षुओं और अधिकारियों के साथ जुड़ने का अवसर मिला।

सभी युवाओ ने आईएमए संग्रहालय, युद्ध स्मारक और चेटवुड बिल्डिंग सहित अकादमी परिसर के भीतर प्रतिष्ठित स्थलों को देखा और सराहा।

Also Read....  उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को भारतीय सैन्य अकादमी की सम्मानित परंपराओं की एक झलक प्रदान करके भारत के लिए वैश्विक राजदूतों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।

Also Read....  जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन