केंद्र ने उत्तराखंड के लिए जारी की 372.63 करोड़ की धनराशि, सीएम धामी ने जताया आभार

310
Voice of Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना, 2023-24 के अंतर्गत उत्तराखण्ड को रू0 372.63 करोड़ की धनराशि जारी करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस धनराशि के माध्यम से प्रदेश के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र