कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता

297
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना के अंतर्गत कृषि ड्रोन के वित्तपोषण के लिए आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

इस समझौता समारोह में, सुनील कुमार चुघ (पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक – रैम एवं वित्तीय समावेशन प्रभाग) की उपस्थिति में श्री कुलदीप सिंह राणा (पीएनबी महाप्रबंधक-कृषि प्रभाग) एवं श्री दीपक भारद्वाज (निदेशक – आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड) के बीच समझौता हुआ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड, कृषि छिड़काव, प्रसार, फसल स्वास्थ्य निगरानी, भूमि मानचित्रण के लिए हवाई सर्वेक्षण एवं डेटा संग्रहण के लिए उपयोग किए जाने वाले उन्नत कृषि ड्रोन का निर्माण करता है। कृषि कार्यों में ड्रोन का एकीकरण न केवल संसाधनों के उपयोग को अनुकूलित करता है बल्कि उत्पादकता में भी सुधार करता है।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

यह समझौता भारतीय कृषि क्षेत्र में कृषि लागत को कम करने एवं एक उन्नत ड्रोन इकोसिस्टम को एकीकृत करने के लिए बैंक एवं आईओटेकवर्ल्ड की संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता करता है।