आईबीआर रिकॉर्ड-धारक एक बार फिर शीर्ष पर

264
Voice of Uttarakhand

— भारतीय कीर्तिमानों का लोकप्रिय संरक्षक, आईबीआर, कई नई उपलब्धियों की प्रेरणा बना

देहरादून। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आईबीआर) के रिकॉर्ड धारकों ने फिर से शीर्ष पर जगह बना ली है। भारतीय कीर्तिमानों का लोकप्रिय संरक्षक, आईबीआर, कई नई उपलब्धियों की प्रेरणा बना है। यहां तक कि टाटा मोटर्स जैसी ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी ने भी एक साथ 9 रिकॉर्ड बना डाले। उसका एक कीर्तिमान मुंबई-चेन्नई मार्ग पर डीजल-चालित मीडियम कमर्शियल वाहन द्वारा उच्चतम ईंधन दक्षता दर्शाना था। इस बीच, बेंगलुरु की डॉ. शांगवी बालासुब्रमण्यम ने सबसे कम समय में फुल-फेस विटिलिगो कैमोफ्लाज करने का रिकॉर्ड बनाया।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इस माह के अन्य कीर्तिमानों में, गुरुग्राम की मोनलिक हेल्थ केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित सबसे बड़ी सेक्रम आकार वाली पट्टी, जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा विभिन्न श्रेणियों की अधिकतम टीमों के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट, ब्रेनोविज़न सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के ऑनलाइन क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल अधिकतम प्रतिभागी, बेलगाम की फुटबॉल 5 एसोसिएशन द्वारा सबसे लंबा नॉन-स्टॉप 5-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट, और शेयरचैट एप्लिकेशन पर किसी त्योहार पर सबसे अधिक ऑनलाइन शुभकामनाएं साझा करना शामिल था।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

नागपुर की साई अजय देशपांडे द्वारा एक किताब के लिए बनाए गए भारतीय कलाकारों के अधिकतम पेंसिल चित्र शहर में चर्चा का विषय रहे। इंसुलिन के उपयोग का समर्थन करने और उसकी सराहना करने के लिए स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों द्वारा हस्ताक्षरित अधिकतम संकल्पों का रिकॉर्ड बेंगलुरु की नोवो नॉर्डिस्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया। इसी प्रकार, किसी उत्पाद के सबसे बड़े प्रदर्शन का रिकॉर्ड डाबर पुदीन हारा फ़िज़ द्वारा मेरठ में बनाया गया।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

टाटा मोटर्स के कुछ अन्य रिकॉर्ड थे: कोलकाता-दिल्ली, दिल्ली-मुंबई और चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर डीजल-चालित मीडियम कमर्शियल वाहन द्वारा उच्चतम ईंधन दक्षता, इस वाहन द्वारा तय की गई अधिकतम दूरी, एक डीजल इंजन-चालित कमर्शियल ट्रक द्वारा सबसे अधिक ईंधन दक्षता, और 30,000 किलोमीटर की दूरी तय करना, आदि।