तीन दिन तक बूथ स्तर के कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

366

– राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिये मत प्रतिशत बढ़ाने के अहम सुझाव

देहरादून –  टिहरी लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मतदाता संपर्क अभियान मे तेजी के लिए सुझाव दिये जिसमे सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करने की हिदायत दी गयी। मत प्रतिशत बढ़ाने की दिशा मे भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए।

Also Read....  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 39वां स्थापना दिवस मनाया; नवाचार, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में सशक्त संकल्प दोहराया

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी तीन दिन बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पार्टी की ओर से युवा मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित की जायेगी और ये सभी कार्यक्रम अब बूथ पर केंद्रित होंगे ।

Also Read....  महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम, ग्राम्य विकास मंत्री ने 'भुली (BHULI)' कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट प्रदेश, महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत, टिहरी लोकसभा से प्रत्याशी श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह, टिहरी लोकसभा के प्रभारी श्री विनय रोहिल्ला, टिहरी लोकसभा के सम्मानित विधायक गण, पदाधिकारी गण एवं अन्य अपेक्षित पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Also Read....  भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027

 

LEAVE A REPLY