जीआरडी में रहेगी 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया-24 की धूम

448

देहरादून –   राजधानी के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी,राजपुर रोड देहरादून में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया -24 का आगाज 26 अप्रैल को होने जा रहा है !

जहां पहले दिन 26 अप्रैल 2024 को कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं तकनीकि पर आधारित बनाए गए प्रोजेक्ट एवं मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी वहीं छात्र छात्राएं रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा को भी प्रस्तुत करेंगे ! इस दौरान कॉलेज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा।

Also Read....  फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दूसरे दिन फेमस पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी….दिल ले गी कुड़ी गुजरात दी। …..लौंग दा लश्कारा……. कोका .. कुछ कुछ कहन्दा नि ….आदि अपने मशहूर गीतों के जरिए मौजूद दर्शेकों को थिरकने पर मजबूर कर देंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

वार्षिक उत्सव के आखिरी दिन 28 अप्रैल 2024 को कॉलेज से पास आउट हुए छात्र छात्राओं को उनके डिग्री एवं डिप्लोमा सर्टिफिकेट वितरित किये जायेंगे। अपनी प्रतिभा के बल पर आज देश विदेश में संस्थान एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं संस्थान के पास आउट हुए बिशिष्ट छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा,।

Also Read....  कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता

इस मौके पर शिक्षा एवं उद्योग जगत के विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति, संस्थान के चेयरमैन राजा सिंह, वाइस चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह, डॉली ओबोरॉय, सरदार पर्वजीत सिंह ओबोरॉय, महानिदेशक डॉ पंकज चैधरी, कॉलेज के सभी निदेशकगण, विभाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY