महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

266
Voice of Uttarakhand

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक हिस्से के हाइवे पर आ जाने से अवरुद्ध मार्ग को तुरंत खोलने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Also Read....  देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने
जिलाधिकारी चमोली और लोनिवि सचिव को हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के द्वारा किए जा रहे हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक हिस्से के हाइवे पर आ जाने से अवरुद्ध बद्रीनाथ मार्ग को तुरंत खोलने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाइवे को बिना किसी विलम्ब के तत्काल खोल कर रसद पहुंचाने का कार्य किया जाये।

Also Read....  मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

महाराज ने कहा कि सीवेज उपचार के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जो मानक तय किये हैं उनका पालन भी किया जाए।