जिम मेंबर्स के लिए रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

292
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   एनीटाइम फिटनेस ने श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से आज जिम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन करा। सुबह शुरू हुए इस शिविर में जिम सदस्यों और उनके परिवार वालों सहित 100 से अधिक रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

इस पहल के बारे में बात करते हुए, एनीटाइम फिटनेस के मालिक सानिध्य आहूजा ने कहा, “इस अभियान को आयोजित करने का हमारा मुख्य उद्देश्य दूनवासियों को रक्तदान में भाग लेना और समुदाय पर गहन प्रभाव डालना था।”

सानिध्य ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए बताया, “गर्मियों के मौसम में रक्त की मांग आम तौर पर बढ़ जाती है, और यह अभियान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारे जिम की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

रक्तदाताओं में से एक ने कहा, “यह रक्तदान शिविर जीवन बचाने के प्रति एक अहम पहल है और मुझे इसका हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है। यह एनीटाइम फिटनेस द्वारा एक सराहनीय पहल थी।”

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

इस कार्यक्रम में समन्वयक अमित चंद्रा और ब्लड बैंक के वरिष्ठ पीआरओ मोहित चावला ने भाग लिया, जिन्होंने इस पहल के लिए अपना समर्थन और प्रशंसा व्यक्त की।