संगीतमय शाम ओल्ड इज गोल्ड नाइट’ का होगा आयोजन।

439
Voice of Uttarakhand

–  कलाकार प्रस्तुत करेंगे प्रसिद्ध रेट्रो बॉलीवुड गाने।

देहरादून : सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में 19 मई को ‘ओल्ड इज गोल्ड नाइट बाय स्वरांजलि’ नामक संगीतमय शाम का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा आज देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कार्यक्रम के आयोजक संदीप गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हर साल की तरह इस बार भी हम स्वरांजलि द्वारा संगीतमय शाम ‘ओल्ड इज गोल्ड नाइट’ का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें शहर से कई गायक किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और लता मंगेशकर सहित कई मशहूर गायकों के रेट्रो बॉलीवुड गाने प्रस्तुत करेंगे। हम पिछले 12 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं, और इस कार्यक्रम के पीछे हमारा उद्देश्य पुराने गानों को पुनर्जीवित करना है, साथ ही संगीत के दिग्गजों को श्रद्धांजलि देना है।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आगे बताते हुए संदीप ने कहा, “हमने इस कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रक्खा है, क्योंकि इस संगीतमय शाम की मेजबानी सभी आयोजकों का संगीत के प्रति उनके जुनून का प्रतीक है। हर साल, हम इस अवसर को पिछले साल से बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।”

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इस अवसर पर बोलते हुए, आयोजकों में से एक महबूब आलम ने कहा, “कलाकार अपनी पसंद के गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद होंगे। जबकि, कार्यक्रम में सम्मानीय अतिथि के रूप में उत्तराखंड पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक आईपीएस अमित कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआईसी उत्तराखंड के निदेशक (आईटी) संजय गुप्ता मौजूद होंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश गोयल, डॉ. विनोद गुप्ता, अरुण गुप्ता, नरेश आनंद और रोहित चंद्रा भी मौजूद रहे।