उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति को दिये रुपये 2 लाख की आर्थिक मदद।

380
Voice of Uttarakhand

देहरादून।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराचंल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति को रुपये दो लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

ऋतु खण्डूड़ी ने कहा कि उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति के प्रसिद्ध भूगोल वेता श्रदेय डा० नित्यानंद जी की प्रेरणा से सन् 1991 से उत्तरकाशी में आये विनाशकारी भूकंप के बाद शिक्षा, स्वास्थ, व स्वरोजगार के अनेक प्रकल्प उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण अचंलो में संचालित कर रही है ‌ ।
विधानसभा अध्यक्ष खण्डूड़ी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि समिति उत्तराखंड के चारों धामों में भी यात्रीयों को स्वास्थ्य सुविधा के साथ सेवा आश्रम मनेरी के द्वारा आवास सुविधा भी उपलब्ध कराती है । साथ ही संस्था अपने माध्यम से बाढ़ भूस्खन, अग्नि व अन्य दैवी आपदाओं के समय जरूरतमंदों का सहयोग किया जाता है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

समिति के अध्यक्ष  मदन सिंह चोहान ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की सहराना व हर्ष व्यक्त करते हुये भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं