तुलाज़ में सैनिटरी पैड वितरण और इन्सिनरेटर का शुभारंभ

265
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने और सैनिटरी पैड के सुरक्षित डिस्पोजल को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, तुलाज़ ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन रौनक जैन ने आज स्कूल परिसर में एक पहल की शुरुआत करी। इस पहल के तहत सैनिटरी पैड का निःशुल्क वितरण और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए एक इन्सिनरेटर मशीन का उद्घाटन किया गया।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

इन्सिनरेटर मशीन का उद्घाटन वाइस चेयरपर्सन रौनक जैन, तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर रमन कौशल, डीन ऑफ पब्लिकेशन जसविंदर, एचआर हेड श्वेता तारियाल और एडमिन हेड रिखीपाल सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रौनक जैन ने मासिक धर्म स्वच्छता और सैनिटरी पैड के सुरक्षित डिस्पोजल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मासिक धर्म स्वच्छता एक गंभीर मुद्दा है जो लाखों महिलाओं को प्रभावित करता है, खासकर निम्न आर्थिक तबके की महिलाओं को। निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरण और इन्सिनरेटर मशीन के माध्यम से हमारा उद्देश्य हमारे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह पहल हमारे सभी कर्मचारियों के लिए अधिक सहायक और समावेशी वातावरण बनाने की दिशा में एक कदम है।”

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

तुलाज़ ग्रुप के चेयरमैन सुनील जैन ने इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के प्रति समर्पण के लिए टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने संस्थान के भीतर देखभाल और जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने में ऐसी पहलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी