कोटद्वार के मालन पुल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ तथा बिजली विभाग के विभिन्न जन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश। – ऋतु खण्डूडी भूषण

231
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  विधानसभा अध्यक्ष को मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से करने की शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कोटद्वार को पत्र लिख कर तत्काल निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

हाल में आये भारी तूफान के कारण कोटद्वार की बिजली गुल होने ओर साथ ही तूफान से हुए नुकसान को लेकर उत्पन्न हुई समस्याओं के निवारण हेतु विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग दुगड्डा को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान करने हेतु सख्त निर्देश दिए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड में लेबर रूम का उपयोग ना होने की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को पत्र के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ में समूचित संसाधन उपलब्ध कर इसे तत्काल प्रभाव से चालू करने के सख्त निर्देश दिए।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस