यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित आईएमसी लेडीज विंग पुरस्कार से सम्मानित किया

360
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, सुश्री ए. मणिमेखलै को, आज बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित आईएमसी लेडीज विंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Also Read....  मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लेडीज विंग द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग और निवेश के क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है. 1995 में आरंभ के बाद से, यह पुरस्कार उन विशिष्ट महिलाओं को दिया जाता रहा है जिन्होंने बैंकिंग और निवेश के क्षेत्रों में अनुकरणीय नेतृत्व और नवाचार का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है.

Also Read....  हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना: महाराज

यह पुरस्कार इंडियन मर्चेंट चैंबर्स हॉल, मुंबई में आयोजित एक शानदार समारोह में गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी, श्री नादिर गोदरेज, के करकमलों से सुश्री ए. मणिमेखलै द्वारा प्राप्त किया गया.

Also Read....  हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना: महाराज