हरेला पर हब और सोसायटी ने मिलकर रोपे पौधे

300
Voice of Uttarakhand

देहरादून। जिला हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन देहरादून और उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी की ओर से हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधा रोपण किया गया । इस मौके पर सर्वे चौक के समीप स्थित महिला छात्रावास में करीब 30 पौधे लगाए गए। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के तहत भी पौधा रोपण किया गया । इस मौके पर हब की को-ऑर्डिनेटर सरोज ध्यानी ने कहा कि पौधा रोपण किये गए इन पौधों की देख-रेख भी की जायेगी । उत्तराखण्ड की नौनी सोसाइटी की अध्यक्ष नलिनी गोसाईं ने कहा कि सोसाइटी की ओर से समय समय पर इस तरह की गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं । उन्होंने कहा कि इस समय जिस तरह से पर्यावरण में बदलाव आ रहे हैं, तो पौधा रोपण की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। जिसके लिए सभी को पौधा लगाकर उनको बचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर नीम, पीपल, आम, अमरूद, जामुन, बेल आदि पौधे लगाए गए । इस मौके पर पूजा तोमर, सुषमा कोठारी, माया नेगी, आदि ने सहयोग किया ।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त